हुज़ूर: राजधानी भोपाल के खजुराहो होटल में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Huzur, Bhopal | May 4, 2025 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खजुराहो होटल में सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक केरल राज्य का रहने वाला था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मनोहर डेयरी के सामने होटल खजुराहो में एक आर्मी जवान ने फांसी लगा ली। मामला थाना हनुमानगंज का है।