मंडला: मंडला में खेलते समय निर्माणाधीन दीवार गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, एक घायल, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
मंडला जिले के कटरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 6 वर्षीय बच्चे दीपांशु रघुवंशी की मौत हो गई।आज मंगलवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 वर्षीय रियांश रघुवंशी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम कटरा के वार्ड नंबर 2 स्थित रघुवंशी मोहल्ले में हुई। बताया गया कि जिस निर्माणाधीन मकान का काम रुका हुआ था, वहां कुछ बच्चे