सहारनपुर: स्टार पेपर मिल्स में क्लोरीन रिसाव और अग्निकांड पर व्यापक मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन टीम ने किया त्वरित बचाव अभ्यास
स्टार पेपर मिल्स लिमिटेड में रविवार दोपहर 2:00 बजे ऑन-साइट इमरजेंसी प्लान के तहत क्लोरीन गैस रिसाव, उसके बाद आग लगने की काल्पनिक स्थिति में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का नेतृत्व वी.पी. (वर्क्स) आई.जे. सिंह ने किया। मॉक ड्रिल में सुरक्षा विभाग, अग्निशमन दल एवं मेडिकल टीम ने तत्क्षण मोर्चा सम्भाला और प्रभावित क्षेत्र को घेरकर सुरक्षित किया गया।