पारु थाना क्षेत्र के फतेहाबाद दियारा क्षेत्र में आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बुधवार 6:30 बजे शाम को गोलीबारी हुई। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है।