मिर्ज़ापुर: अदलहाट के रानी बाग के पास पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को लगी गोली, मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि मंगलवार की भोर में लगभग 4:30 बजे अदलहाट पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम की मुठभेड़ में अदलहाट के रानी बाग के पास दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगी है जो इस प्रकार हैं। महबूब आलम निवासी ग्राम दौलतपुर जनपद कौशांबी का रहने वाले हैं। दूसरे हैं अबू सहामा निवासी ग्राम कसारी मसारी जनपद प्रयागराज का रहने वाला है। दोनों का इलाज जारी है।