गुलाना: बारिश से भीगी उपज, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, अकोदिया मंडी में फसल को नुकसान, टिन शेड उड़े
सोमवार दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक क्षेत्र में 2 घंटे झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और भीषण गर्मी-उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश से पहले चली तेज हवाओं से बाजार में दुकानों का सामान उड़ गया। सलसलाई में टिन शेड उड़ने के साथ कई जगह पेड़-शाखाएं टूटकर गिरीं। आंधी-बारिश से अकोदिया, गुलाना समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल