राजातालाब: जंसा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टल गया
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित टीवीएस एजेंसी के समीप बुधवार दोपहर लगभग दो बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।