झालरापाटन: खेड़ली गांव में छत पर काम के दौरान 9 साल के बच्चे के सीने में घुसा सरिया, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के सीमावर्ती चेचट क्षेत्र के खेड़ली गांव में एक 9 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने में लोहे का सरिया घुस गया। बालक को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि खेड़ली गांव निवासी भेरूलाल के मकान की छत पर आरसीसी का काम चल रहा था। उसका बालक निर्मल छत पर गिर गया।