सहारनपुर: सहारनपुर में सीड बॉल तकनीक से वृक्षारोपण, डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को सहारनपुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल देखने को मिली। जब डीएम अरविन्द कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन और मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने एनएचएआई रेंज के जैनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास सीड बॉल विधि से पौधारोपण किया।