छतरपुर में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान बड़ा तालाब स्थित नर्मदेश्वर मंदिर के पास एक पेड़ कार पर गिर गया। हादसे से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पेड़ों की नियमित छंटाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।