जायल: जायल और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगी बंद
Jayal, Nagaur | Nov 26, 2024 जायल सहित आसपास के क्षेत्रों में कल बुधवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान आज मंगलवार को विद्युत विभाग की और से नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जायल, गुजरियावास, खिंयाला, राजोद, दुगस्ताऊ, जाखन सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।