जायल: अड़वड़ गांव में चिकित्सक दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंची, देखने के लिए पूरा गांव उमड़ा
Jayal, Nagaur | Nov 25, 2024 जायल के अड़वड़ गांव में सोमवार को अटवासिया परिवार द्वारा अपनी नव नवेली दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाया गया। जहां हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों भी भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार अड़वड़ निवासी डॉ हरीश की शादी एम्स में डॉ ममता जांगिड़ के साथ हुई । इस दौरान परिवार की इच्छा थी की अपनी चिकित्सक दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाया जाये।