कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह 11 बजे तीन अभियुक्त तारीक खान,मुख्यतयार खान और असद को अवैध शस्त्र फैक्ट्री व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कायमगंज कोतवाली पर 27/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।