नबीनगर: IB अधिकारी मनीष ने औरंगाबाद आने का किया था वादा, उससे पहले ही आतंकी हमले में मारे गए
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में IB अधिकारी मनीष रंजन मारे गए। मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में थी। मनीष का औरंगाबाद से विशेष लगाव था। उनके पिता मंगलेश कुमार मिश्रा का ननिहाल औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बेलाई गांव में है। वे अक्सर यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आते थे। आतंकि