लखीमपुर: ममरी-धीरायां मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के परेली गांव निवासी रामकुमार पुत्र श्यामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गोला में मजदूरी करने के बाद गुरुवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ममरी और धीरायां गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।