आगर मालवा जिले में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता कलेक्टर प्रीति यादव ने की। बैठक में अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।