धनघटा: महुली में ईमानदारी की मिसाल, युवक ने लौटाया मिला हुआ मोबाइल, पुलिस ने असली मालिक तक पहुंचाया
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में एक युवक ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए खोया हुआ मोबाइल उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जानकारी के अनुसार, ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली को एक मोबाइल फोन रास्ते में पड़ा मिला। मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना थाना महुली पुलिस को दी