लोहरदगा: वायरल खबर का असर: लोहरदगा में प्रशासन की दौड़-भाग, मां और चारों बच्चे सकुशल बरामद
जानकारी के अनुसार, एसडीओ अमित कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेन तथा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैना बगीचा इलाके में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित खोज लिया गया। बरामदगी के बाद सभी को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज और स्वास्थ्य जांच जारी है।