सोजत तहसील के बिलावास में विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने के दौरान एक एफ आर टी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया । इस कर्मचारी की सोजत के राजकीय अस्पताल में मौत हो गई । इस पर परिजनों ने एवं कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया । सोजत विधायक शोभा चौहान ने परिजनों की पीड़ा सुनकर जांच का भरोसा दिया है ।