इंदौर: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में लसुड़िया थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | May 19, 2025 इंदौर में प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कपिल गोयल को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शहर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। कपिल गोयल भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी भी रह चुका है। जिसमें आरोपी के खिलाफ 3 माह पूर्व शिकायत दर्ज हुई थी।