संभल हाईकोर्ट के आदेश पर चंदौसी की ग्रीन कॉलोनी में बने मंदिर को हटाने की कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने कॉलोनी का मुख्य गेट बंद कर मंदिर से देव प्रतिमाओं को हटवाया और वहां पूजा-पाठ बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मीडिया कर्मियों और स्थानीय लोगों को कॉलोनी के अंदर जाने से रोक दिया।