मेरठ: टीपी नगर के मलियाना फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन अन्य घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Meerut, Meerut | May 8, 2026 टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना फ्लाईओवर पर गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि बेकाबू वाहन चालक ने दो बाइक पर जा रहे युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।