मौदहा: परछा गांव में खुलेआम असलहा लहराते वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने पर आया पुलिस का बयान
कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम असलहा लहराते हुए नजर आने पर पुलिस ने खुलासा करते हुये इसे मोहर्रम पर्व पर ताजिया एवं अलाव जुलूस के दौरान बताया है। हालांकि दावा किया गया कि ये हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जिन पर पहले से दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस के खौफ से बेपरवाह होकर गांव में दहशत फैलाते दिखाई दे रहे हैं।