शामली: शामली जिले में चौक-चौराहों पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Shamli, Shamli | Oct 26, 2025 रविवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया जिले में एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस द्वारा चौक—चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। साइबर ठगों के प्रपंचों से भी जनता को अवगत कराते हुए बचाव की अपील की गई। हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।