गोला: दुर्गा पूजा को लेकर गोला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Gola, Ramgarh | Oct 19, 2026 दुर्गा पूजा के दौरान गोला पुलिस ने पुलिस निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए रविवार को फ्लैग मार्च निकाला। मार्च गोला थाना से शुरू होकर कई इलाकों से गुजरा और पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन पूजा के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्क है।