शुक्रवार को करीब 11 बजे पुलिस लाइन परिसर, नर्मदापुरम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। कुल 111 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस स्वास्थ्य परीक्षण में शामिल हुए।