करायपरसुराय: करायपरसुराय प्रखंड की विभिन्न मस्जिदों में बकरीद पर नमाज अदा की गई, प्रशासन ने क्षेत्र में भ्रमण किया
बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह करायपरसुराय प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुसलमान भाइयों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। सुबह से ही नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नए परिधानों में नमाज अदा करने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भाईचारे एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।