पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधौर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार शाम 4 बजे लोधौर गांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई।