गड़हनी: खरईचा गांव में पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट, पति का चल रहा इलाज
गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव में पत्नी ने अपनी नशेड़ी पति का प्राइवेट पार्ट धड़दार हथियार से काट दिया। पति का आरा में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पति नशे में घर आकर लड़ाई कर रहा था जिसको ले गुस्से में पत्नी ने काट दिया हालांकि इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष गड़हनी के द्वारा नहीं की गई है। वहीं पत्नी ने भी कैसे हुआ ये पूरी जानकारी नहीं दे रही है।