नानपारा: पुरैना भवानी बक्स गांव में जागरूकता एवं जन संवाद चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
विकासखंड बलहा की ग्राम पंचायत पुरैना भवानी बक्स में "विकसित भारत-125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" (VB-G RAM G) विषय पर एक जागरूकता एवं जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्राम विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देकर अधिकतम लाभ दिलाना था।