फागी: जोबनेर के निजी स्कूल में पूर्व कर्मचारी के पति ने की मारपीट और तोड़फोड़, स्कूल संचालिका ने कराया मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Mar 2, 2024 जोबनेर कस्बे में स्थित डीके गुप्ता मेमोरियल स्कूल नयावास में आज एक पूर्व कर्मचारी के पति ने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ की साथ ही स्कूल में मारपीट कर गाड़ियों के शीशे तोड़े और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जोबनेर थाना अधिकारी ने बताया कि कस्बे की निजी स्कूल की संचालिका डॉ नेहा गुप्ता ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।