रामगढ़ चौक: झिनौरा बालू घाट पर मामूली विवाद को लेकर मारपीट,ट्रक चालक घायल
तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झिनौरा बालू घाट पर बुधवार सुबह 5 बजे ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें घायल ट्रक चालक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।घायल ट्रक चालक लक्ष्मण ने बताया कि झिनौरा बालू घाट पर मैं अपना ट्रक पर बालू लोड करने हेतु साइड कर रहा था।तभी ट्रक का पिछला हिस्सा कुंदन यादव का खड़ा ट्रक से थोड़ा टकरा गया।और कुछ नुकसान हो गया।