मेरठ: मेरठ कचहरी परिसर में खड़ी बाइक में लगी अचानक भयंकर आग, मची भगदड़, दमकल ने पाया काबू
Meerut, Meerut | Apr 2, 2026 मेरठ कचहरी परिसर स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय के पीछे खड़ी एक बाइक में गुरूवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद वकीलों और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी