देेेवरिया: देवरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल, सीओ भाटपार रानी ने दी जानकारी
Deoria, Deoria | Dec 1, 2025 देवरिया के कोतवाली क्षेत्रमे एक युवक के साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित की माता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में एक युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।CO भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने सोमवार की दोपहर 3बजे जानकारी दी।