भोगनीपुर: हलिया मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी और पुत्र हुए घायल
सटटी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के सोनू 30 बाइक से ससुराल मूसानगर के फ़त्तेपुर से पत्नी शाहीन व पुत्र हसन 6 के साथ शनिवार देर शाम करीब 7 बजे घर वापस जा रहे थे। हलिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौत हो गई। पत्नी व पुत्र घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया