पूरनपुर: मधुबन होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डिस्को मामले में 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपूर हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे युवकों ने पहले तमंचे लहराकर जमकर डांस किया। इसके बाद हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लग सकी। कई दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस ने चौकी इंचार्ज की ओर से 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।