पूरनपुर: तहसील परिसर में ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में ओबीसी जाति की जनगणना कराने और जनगणना के आधार पर आरक्षण देने की मांग की। ओबीसी के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा में सीटें आरक्षित करने सहित 23 सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।