गुण्डरदेही: ग्राम भाठागाँव बी में आंगा देवता ने पूजा कर निकाला अन्न कुमारी (हण्डा), दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम भाठागाँव बी में गाँव की सुख समृद्धि के लिए आंगा देवता को आमंत्रित किया गया है, बता दे की कई बार के आमन्त्रण के बाद उड़ीसा से आंगा देवता भाठागाँव बी गाँव में पहुचे, आज गाँव में विशेष पूजा अर्चना किया जा रहा है, आंगा देवता के दर्शन करने भारी भीड़ लगी हुई है। आस पास के गाँव से भी बड़ित संख्या में श्रद्धालु गांव में पहुँचे हुए है। ग्रामीणों का कहना है की गाँव में सुख समृद्धि लाने के लिए आंगा देवता को आमंत्रित किया गया है। ग्राम भाठागाँव बी में आंगा देवता ने पूजा कर निकाला अन्न कुमारी (हण्डा ) दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुचे श्रद्धालु