बहराइच: गोविंदपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, सामान लेने चौराहे पर गया था युवक
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में युवक घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।