शमशाबाद: पीएम श्री स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना 'प्रवेश उत्सव', तिलक लगाकर छात्रों का हुआ स्वागत
शमशाबाद के स्थानीय पी.एम.श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर भव्य 'प्रवेश उत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया