कानपुर: कानपुर में नीट एग्जाम की चल रही परीक्षा, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही निगरानी
कानपुर में नीट एग्जाम के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं । 23000 से अधिक परीक्षार्थी शहर में परीक्षा दे रहे हैं। केंद्रों पर सख्त प्रबंध किया गया। परीक्षार्थियों को केवल परीक्षा केंद्र के भीतर एडमिट कार्ड आधार कार्ड और दो फोटो ले जाने की अनुमति है।थ्री लेयर चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया है। रविवार 2 बजे से परीक्षा शुरू हो चुकी है।