कानपुर: चकरपुर मंडी के पास ₹7 लाख के टेलीफोन केबल के साथ 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
चकरपुर मंडी के पास डीसीएम में लोड मिले चोरी के टेलीफोन केबिल सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ड्राइवर से पेपर मांगने पर आरोपी भागने लगे पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ा। रविवार 2:00 बजे थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। करीब सात लाख रुपए का केबिल बरामद किया गया है।