बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में सड़क पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस छानबीन में जुटी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप जाता है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान कराई जा रही है। हालांकि मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।