बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आटा मांडा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की हुई मौत
थाना भोजीपुरा क्षेत्र में आटा मांडा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर।बाइक सवार मेहंदी हसन और उनके बेटे बलि हसन की मौत हो गई। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया घटनास्थल से टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।