धमतरी: सोरिद वार्ड स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग खेतों तक फैली
बता दे की गर्मी बढ़ते ही धमतरी जिले में आगजनी की घटना लगातार सामने आ रही है। जिससे काफी ज्यादा नुकसान भी हो रहा है। वही आज सोमवार को दोपहर सोरिद वार्ड स्थित नगर निगम के कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग खेतों तक पहुंच गया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।