पंडरिया: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में थूहाडीह-खैरझिटी खुर्द सड़क व पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, ₹2.37 करोड़ की सौगात
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए ग्राम थूहाडीह से खैरझिटी खुर्द तक सड़क नवीनीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस परियोजना के तहत लगभग 1.30 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण एवं पुलिया निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल स्वीकृत राशि ₹2 करोड़ 37 लाख है। यह कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसके