सोहागपुर: ग्राम मझगवां में कुएं में गिरने से मादा तेंदुए की मौत, एसडीओ ने दी जानकारी
जिले के दक्षिण वन मण्डल अंतर्गत शहडोल वन परिक्षेत्र के सिंहपुर बीट अंतरा अंतर्गत राजस्व ग्राम मझगवां में पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में पहुंची एक मादा तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस संबंध में एसडीओ दक्षिण वन मण्डल शहडोल संतोष शुक्ला ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे लगभग विस्तृत जानकारी दी है।