आगर: ऑपरेशन मुस्कान: आगर पुलिस की छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता और डिजिटल सतर्कता का संदेश देने की बड़ी पहल
आगर मालवा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस का जिलेभर में बच्चों की सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी है।आज शनिवार दोपहर 1 बजे शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आगर में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 500 से अधिक छात्राओं को गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो कानून और डिजिटल सतर्कता की महत्वपूर्ण जानकारी दी।