सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने रविवार दोपहर 3 बजे नायाब तरीके से भगवान परशुराम की जयंती मनायी। श्री तिवारी ने इसके लिए रजवाडीह के केवाल टोला का चयन किया तथा दलित बच्चों के बीच कापी, कलम व टाफियों का वितरण कर उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया।