नर्मदापुरम: ग्वालटोली में आयोजित भंडारे में शामिल हुए भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की।